नए वर्ष पर रामराजा सरकार में उमड़ी भक्तों की भीड़:श्रद्धालु बोले- साल की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती

निवाड़ी जिले के ओरछा में बुधवार को नए साल के मौके पर देशभर से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने रामराजा सरकार के दर्शन किए। रामराजा सरकार के दर्शन और नए साल का जश्न मनाने के लिए ओरछा में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की, जिससे नए साल में भक्त आसानी से अपने आराध्य रामराजा सरकार के दर्शन कर सके। भक्तों के आने का सिलसिला अभी भी अनवरत जारी है। दोपहर 12.30 बजे तक तकरीबन 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सागर, रायसेन, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और जबलपुर जैसे बुंदेलखंड के जिलों से लेकर देश के अन्य कोनों और विदेशों से भी भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं ने रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन के लिए जुटना शुरू कर दिया था। मंदिर प्रबंधन ने इस भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष इंतजाम किए। भक्तों की संख्या में दिखा इजाफा पिछले साल की तरह इस बार भी रामराजा सरकार मंदिर और ओरछा की सैर करने के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला। इस अवसर पर विदेशी पर्यटक न केवल रामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे, बल्कि उन्होंने ओरछा के ऐतिहासिक स्थलों और स्थानीय संस्कृति का अनुभव भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *