पलारी| जांजगीर-चांपा में 6 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता कुश्ती में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिरई के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 आयु वर्ग में विभिन्न भार वर्गों के अंतर्गत किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में खुशी ठाकुर 40 किग्रा, रिया साहू 43 किग्रा, देहाती 46 किग्रा, मीनाक्षी 49 किग्रा और तरुण साहू का 60 किग्रा वर्ग में हुआ है।


