कमलेश तलेसरा रीजन सचिव व निर्मल सिंघवी राजसमंद संभाग अध्यक्ष मनोनीत

राजसमंद| महावीर इंटरनेशनल अपैक्स का शनिवार को वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें पूरे भारत के 358 केंद्रों के पदाधिकारियों ने एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्षकुमार जैन भारत सरकार के एम्बेसडर फिलिपिंस, विशिष्ट अतिथि विनोद दुग्गड़ और डॉ. रमेश निर्मल बम्ब रहे। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन को शपथ दिलाई। इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने 10 रीजनल उपाध्यक्षों, 10 रीजनल सचिवों और 27 संभागीय अध्यक्षों को ऑनलाइन माध्यम से शपथ दिलाई। इस दौरान रीजन-6 (भीलवाड़ा व राजसमंद संभाग) से उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, रीजनल सचिव कमलेश तलेसरा, राजसमंद संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी और भीलवाड़ा संभागीय अध्यक्ष चंद्रा रांका ने शपथ ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *