राजसमंद | श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ द्वारा देश भर में चलाए जा रहे अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत रविवार को देशभर में मनाया जाने वाला नशा मुक्ति दिवस कांकरोली शहर स्थित प्रज्ञा विहार परिसर में भी आयोजित किया जा रहा है। अणुव्रत समिति राजसमंद के तत्वाधान में यह कार्यक्रम प्रज्ञा विहार परिसर में तेरापंथ धर्म संघ के शासनश्री मुनि सुरेशकुमार, मुनि संबोधकुमार एवं मुनि केवल्यकुमार के मंगल सानिध्य में आयोजित नशा मुक्ति दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं नागरिक सुरक्षा कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे। विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सवेरे 9 बजे होगा।


