दाधीच महिला मंडल की ओर से गरबा रास में प्रज्ञा आचार्य प्रथम

राजसमंद | कांकरोली दाधीच महिला मंडल की ओर से गुरूवार रात को विशाल गरबा रास का आयोजन एक निजी कैफ़े में किया गया। सर्व प्रथम समाज की महिलाओं ने दधिमति माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पूजा अर्चना की गई। महिला मण्डल के अध्यक्ष गीता व्यास ने बताया कि समाज की ओर से पहली बार गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं के सक्रिय सहयोग रहा। विभिन्न तरह के पारम्परिक परिधानों से सज धज के तैयार होकर बड़ी उत्तसाहपूर्वक गरबा रास किया। गरबा नृत्य में प्रथम प्रज्ञा आचार्य, द्वितीय रेणु शर्मा (सचिव) व तृतीय नीलू व्यास रही। पारम्परिक वेशभूषा में(डांडिया महोत्सव) में प्रथम निशा दाधीच, द्वितीय अनुराधा शर्मा व तृतीय रीना आचार्य रही है। निर्णयाक ललिता देवपुरा, विभा पालीवाल थी। इस दौरान दाधीच महिला मण्डल के संरक्षक नर्बदा व्यास, वरिष्ट उपाध्यक्ष सुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष रमाकांता दाधीच, सचिव रेणु शर्मा, सह सचिव रेणु त्रिपाठी, प्रीति शर्मा, कोषाध्यक्ष गायत्री शर्मा, सह कोषाध्यक्ष सीता आचार्य आदि महिला पदाधिकारी उपस्थित रही। मंच संचालन श्वेता व्यास ने किया। पारितोषिक वितरण अध्यक्ष गीता व्यास के सौजन्य से किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *