राजसमंद | अणुव्रत समिति राजसमंद ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के चौथे दिवस पर पर्यावरण शुद्धि दिवस के रूप में इरिगेशन पाल पर पौधारोपण कर थैला एवं थैलिया वितरित कर मनाया। जामुन एवं एप्पल बोर के फलदार पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाकर एवं प्रत्येक आगंतुक को एक थैला एक थैली वितरित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। लानी हो सब्जी या ताज़े फल कपड़े की थैली संग हर पल का संदेश देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पौधे एवं ट्री गार्ड का सौजन्य चंद्रकांता डांगी की स्मृति में जैनेंद्र कुमार डांगी का रहा। थैला एवं थैलियों का सौजन्य कुलदीप दक एवं अतुल दक का रहा। माधव वरिष्ठ शाखा से राकेश पगारिया, श्याम सिंह चौहान, कैलाश सियाल, सत्य प्रकाश महात्मा, खूबी लाल श्रीमाली, चैन राज जैन, लक्ष्मी लाल हिंगड़ ,नंदकिशोर, महेश सोनी, बाबूलाल, जगजीवन लाल चोरडिया, रोशन डांगी, कमलेश दरगड़, संतोष चपलोत, जगदीश मंडोवरा, मुकेश बोलिया, समाज सेवी जितेंद्र सनाढ्य ,कमलेश साहू, भंवर बोलिया, नरेंद्र शर्मा, सुरेश चपलोत, मनोहर गिरी गोस्वामी, योगेंद्र दत्त शर्मा, अणुव्रत समिति से अध्यक्ष भरत कुमार दक मंत्री हिम्मत सिंह बाबेल कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बापना, ललित जैन, रजनीश बोहरा,मनोहर चौरडिया एवं मातृशक्ति में मंजू चोरड़िया ,पुष्पा देवी चौरडिया, शकुंतला बोलिया, कुसुम महात्मा, लता शर्मा, सुमित्रा डांगी, चंद्रकला गोस्वामी एवं कई लोग मौजूद थे।


