जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 7 मॉडल्स का चयन

बांसवाड़ा| सागतलाई स्कूल में शनिवार को इंस्पायर अवॉर्ड-2024 जिला स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता हुई। इसमें 112 में से 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान और पर्यावरण विषयों पर अपने नवाचार प्रस्तुत किए। ज्यूरी सदस्य अक्षिता मूंदड़ा, अनंत जोशी और वीरेंद्र दोसी ने 7 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। कार्यक्रम का समापन एडीपीसी विनोद राठौड़ की अध्यक्षता और डीईईओ जयदीप पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में हुआ। परिणाम की घोषणा एडीईओ विमल चौबीसा ने की। कार्यक्रम में मनोज जोशी, विनोद निनामा, दीपिका राव, लोकेंद्र सिंह और स्नेहलता मेहता सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन सतीश व्यास ने किया और आभार पीयूष कुमार जैन ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *