तेज बारिश में किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। विधायक एवं जिलाध्यक्ष महेश परमार एवं शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी की अगुवाई में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


