दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का जिपं सीईओ ने निरीक्षण किया

उज्जैन | ग्राम चिंतामन जवासिया में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कुमट ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालकों से सीधे संवाद स्थापित कर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीईओ कुमट ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, सेक्स सॉर्टेड सीमन, पशु पोषण और पशु आवास जैसी योजनाएं पशुपालकों की आय दोगुनी करने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. के. सिरवानी ने जानकारी दी कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का प्रथम चरण 2 से 9 अक्टूबर तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों का लाभ को बढ़ाना है। इस अवसर पर संस्था प्रभारी केसी चौहान, दिलीप मेहता व अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *