विदिशा में रविवार को 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। यह कटौती एमपीआरडीसी के आरओबी ब्रिज निर्माण के लिए पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण की जा रही है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (संचा/संस्था) इन्द्रप्रस्थ ज़ोन-2 के अनुसार, न्यू गल्ला मंडी सब-स्टेशन के फीडर नंबर 03 (सौराई) से जुड़े क्षेत्रों में यह आपूर्ति प्रभावित होगी। इससे उदय नगर कॉलोनी फेस-1, फेस-2, भैर रोड उदय नगर कॉलोनी, निर्मल स्कूल, ओम शांति नगर और सौराई सब-स्टेशन क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। कंपनी ने बताया कि आवश्यक रखरखाव का यह कार्य समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग करने और विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की गई है।


