हत्या का VIDEO बनाने वाला बोला- मैंने मर्डर नहीं किया:मेरे दोस्त ने कत्ल किया, गोली मारते हुए मेरी REEL बनाई थी

मेरठ में आदिल नाम के युवक को गोली मारने का लाइव VIDEO सामने के बाद पुलिस ने आरोपी जुलकमर का एनकाउंटर कर दिया। उसके दोनों पैरों में गोली मारी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। जुलकमर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जुलकमर ने बताया- वायरल वीडियो में गोली मारने वाला मैं ही हूं। लेकिन, आदिल की हत्या पहले ही हमजा ने कर दी थी। बाद में गोली मारते मेरा वीडियो शूट किया और हत्या का मुख्य आरोपी साबित करने के लिए वायरल कर दिया। हमजा अभी फरार है। ज़ुलकमर ने ये भी बताया- आदिल की हमजा की किसी परिचित युवती से बातचीत होती थी। हमजा ने ऐसा करने से रोका भी था। लेकिन, आदिल नहीं माना। माना जा रहा कि हत्या की असली वजह यही है। इसी अफेयर की रंजिश में हमजा ने आदिल की जान ले ली। पढ़िए हमजा ने कैसे वारदात को अंजाम दिया… 2 फोटो देखिए… तू फायरिंग कर, मैं वीडियो बनाता हूं जुलकमर ने बताया- आदिल और हमजा दोनों दोस्त हैं और पड़ोसी भी। दोनों की पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के चलते हमजा ने हत्याकांड को अंजाम दिया। हमजा ने मंगलवार दोपहर आदिल को घर से नरहाड़ा में ट्यूबवेल के पास ले गया। सभी ने मिलकर शराब पी। उसका गला दबाया और सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर फंसाने के लिए मुझसे 3 गोली मरवाई। हमजा ने कहा कि तू फायरिंग कर, मैं वीडियो बनाता हूं। 12 सेकेंड का वीडियो सामने आया था वारदात का 12 सेकेंड का जो वीडियो सामने आया था, उसमें आदिल शर्ट और जींस पहने हुए खेत में ट्यूबवेल के पास जमीन पर अचेत हालत में पड़ा दिख रहा है। पास खड़ा आरोपी उस पर पिस्टल से फायर कर रहा है। वीडियो बनाने वाले की आवाज सुनाई दे रही है। रंजिशन हत्या के बाद बाइक से भागे थे आरोपी
हत्या के बाद आरोपियों के बाइक से भागने का भी एक वीडियो सामने आया था। 12 सेकेंड के इस वीडियो में 2 युवक बाइक पर जाते दिख रहे हैं। हमजा बाइक चला रहा था। तब कहा गया था कि हमजा ने हत्या कराई है। उसने रंजिशन अपनी आंखों के सामने जुलकमर से वारदात को अंजाम दिलवाया था। अब पूरा मामला पढ़िए…
1 अक्टूबर को मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव में युवक की डेडबॉडी मिली थी। शव की पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधना वाली गली निवासी आदिल (25) के रूप में हुई। लोगों ने ट्यूबवेल के पास लाश देखी थी। पुलिस और परिवार को सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 30 सितंबर शाम 4 बजे घर से निकला था आदिल आदिल के बड़े भाई फाजिल ने बताया था- 30 सितंबर की शाम 4 बजे कुछ लोग आदिल को बुलाने आए थे। मम्मी फरजाना से कहकर गया कि वो 10 मिनट में आ जाएगा। लेकिन, रात तक नहीं आया। वो अक्सर ही लेट होता था। इसलिए हमें लगा कि वो देर से आ जाएगा। हमने उसे फोन किया। लेकिन, वो घर पर फोन छोड़ गया था। पूरी रात हम उसका इंतजार करते रहे। 1 अक्टूबर की सुबह उसकी लाश मिली। परिवार का आरोप है कि आदिल को हमजा और उसके साथी घर से बुलाकर ले गए थे। तीन भाइयों में सबसे छोटा था आदिल परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पैंठ में कपड़े की दुकान लगाता था। बड़ा भाई आमिल कैंची की धार बढ़ाने का काम करता है। दूसरे नंबर का भाई फाजिल मजदूरी करता है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां फरजाना हैं। 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी फाजिल ने लोहियानगर थाने में कॉलोनी के ही रहने वाले 7 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों में इमरान पुत्र अबरार, सलमान, नवाब, शावेज, इकबाल, हमजा, जुलकमर हैं। जुलकमर के अलावा सभी फरार हैं। SSP विपिन ताडा ने बताया- थाना लिसाड़ी गेट और लोहिया नगर थाने की पुलिस टीम ने नरहडा में चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लेकिन, उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, एक भागने में सफल रहा है। घायल आरोपी के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अबरार हत्याकांड से जुड़ रहे तार घरवालों को शक था कि पिछले दिनों हुए अबरार हत्याकांड के बाद पड़ोसी परिवार उनसे रंजिश रखते हैं। इसलिए उन्होंने आदिल की हत्या कराई। लेकिन, अब तक हमजा और ज़ुलकमर के अलावा अन्य पांचों लोगों की हत्या में कोई भूमिका सामने नहीं आई है, वो हत्या में शामिल थे या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। हत्या के बाद सोशल मीडिया अकाउंट होते रहे अपडेट इन युवकों के सोशल मीडिया पर हुक्का, नशे और इस तरह के अन्य वीडियो भी हैं। वहीं, आरोपियों के सोशल मीडिया फ्रेंड लिस्ट में जो अन्य दोस्त हैं, उनके भी वीडियो इसी तरह के हैं। जिसमें वो नशा करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर हत्या के बाद गुरुवार रात तक यानि 24 घंटे से ज्यादा समय तक अपडेट होते रहे। जब पुलिस ने जांच तेज की तो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट रुके। —————————
ये खबर भी पढ़ें
मेरठ में सिपाही ने दरवाजा तोड़कर महिला को बचाया:सुसाइड करने जा रही थी, भतीजी की कॉल पर 3 मिनट में पहुंची पुलिस मेरठ पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को सुसाइड करने से बचा लिया। पति के साथ रोज के झगड़े से परेशान होकर महिला फांसी लगाने जा रही थी। तभी डायल 112 मौके पर पहुंची। कॉन्स्टेबल ने लात मारकर दरवाजा तोड़ा और महिला को सुसाइड करने से बचा लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *