भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 वीनू मांकड़ प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ पाली के खिलाड़ी हर्ष दगड़ी का चयन राजस्थान अंडर 19 टीम में हुआ। जिससे पाली के खेल प्रेमी खासे खुश है।
जिला क्रिकेट संघ पाली के सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया कि इससे पहले हर्ष दगदी ने लीग मैचों में बारां व टोंक के सामने लगातार 2 शतक लगाकर टोटल 368 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे थे ओर गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसका इनाम उन्हें राजस्थान अंडर 19 टीम में चयन के रूप में मिला। पाली क्रिकेट में इससे पहले सम्राट सिंह शेखावत ने अंडर-19, अंडर-23 में चयन हो चुका है। साथ ही चंद्रपाल सिंह का अंडर-23 में, अयान नागौरी का अंडर-14 में तथा उषा परेरिया ने सीनियर वीमेंस में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस खास पल पर जिला क्रिकेट संघ पाली के अध्यक्ष डॉ शितीज़ अग्रवाल ने फ़ोन से सभी को बधाई दी। मोहम्मद असलम, रवि प्रकाश, पारस चौधरी, शेर सिंह, मनवर भाटी, लोकेन्द्र चौधरी, रघुवीर सिंह,ललित भाटी, मुकेश सिंह, धीरेन्द्र भाटी, पुरषोत्तम चौहान, हाजी इरफान, विजेंद्र चौधरी,मोईन टिंकू, मेहबूब राजा व अभिषेक पंवार ने वीनू को चयन पर बधाई दी।


