फतेहाबाद पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा फ्रॉड का आरोपी:टेलीग्राम के जरिए महिला को फंसाया, इन्वेस्टमेंट के नाम 1.25 लाख हड़पे

फतेहाबाद पुलिस की साइबर थाना टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड करने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान से काबू किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला सवाई माधोपुर के गांव जुस्ताना निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने भट्‌टू क्षेत्र की एक महिला के साथ फ्रॉड किया था। साइबर थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि गांव गदली निवासी सरोज रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने टेलीग्राम पर बिट कॉइन फोरेक्स ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन देखकर ट्रेडिंग में निवेश किया था। आरोपी ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए उससे बात की। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से रुपए भिजवाने को कहा। एक लाख 23 हजार रुपए खाते में भेजे
उसने मई 2025 में अपने गूगल-पे खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 1 लाख 23 हजार 440 रुपए भेज दिए। मगर इसके बाद उसे कोई लाभ नहीं मिला। जब उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी का पता चला। उसने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। 19 जून को दर्ज हुआ था केस इसके बाद पुलिस ने 19 जून 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को राजस्थान से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर टेलीग्राम ट्रेडिंग फ्रॉड किया। आरोपी से पांच हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *