जीएम ने किया अशोकनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण:कांग्रेस विधायक ने की घटिया निर्माण की शिकायत; नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग

पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने रविवार को अशोकनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, ट्रैक और चल रहे निर्माण कार्यों का पूरा निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। कांग्रेस विधायक ने घटिया निर्माण की शिकायत की इस दाैरान अशोकनगर के कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को घटिया गुणवत्ता वाले निर्माण की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कुछ निर्माण इतने खराब हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल है। यात्रियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया कांग्रेस नेता रीतेश जैन ने महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया, जिसमें प्लेटफार्म पर शौचालयों की कमी, पेयजल की व्यवस्था और पर्याप्त बेंच न होने की शिकायत की गई। प्याऊ में नियमित पानी न आने की भी समस्या बताई गई। टिकट खिड़की और नई बिल्डिंग की कमियां बताई प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्टेशन की ईसागढ़ रोड साइड पर टिकट खिड़की नहीं है, जहां शहर और ग्रामीण यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। साथ ही नई बिल्डिंग को संकीर्ण और अपर्याप्त बताया गया। नई ट्रेनों की मांग ज्ञापन में कहा गया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल होने के बावजूद प्रमुख शहर ग्वालियर, इंदौर, दिल्ली और प्रयागराज के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। विशेष रूप से प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग की गई। महाप्रबंधक ने दी शीघ्र समाधान की आश्वासन शोभना बंदोपाध्याय ने सभी शिकायतें ध्यान से सुनीं और कमियां दूर करने का भरोसा दिया। उन्होंने शीघ्र सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *