प्रदेश में 1 से 7 अक्टूबर तक वन्यजीव संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को बुरहानपुर जिले के नावरा रेंज के वन विभाग के स्टाफ ने पांच गांवों में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश दिया। बाइक पर सवार होकर निकला वन स्टाफ वन स्टाफ बाइक पर सवार होकर डाभियाखेड़ा, नावरा, घाघरला, डालमहू और हैदरपुर गांवों से होते हुए हिवरा तक पहुंचे। इस रैली का मकसद आम जनता को वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना था। रैली में नावरा के वनपाल शिवनारायण तिवारी, रेवेंद्र राठौर, रामसिंह निरंजन, राधेश्याम राजपाली, कैलाश मांडवे सहित कई वनरक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे। सभी ने मिलकर वन्यजीव संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया।


