जयपुर में परिचित ने विवाहिता से की रेप की कोशिश:शोर-मचाने पर पकड़े जाने के डर से भाग निकला, घर पर अकेला पाकर जबरदस्ती

जयपुर में एक विवाहिता से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने परिचित युवक घर आया था। घर में अकेला पाकर आरोपी परिचित ने जबरदस्ती की। करणी विहार थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करणी विहार थाने के हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- करणी विहार इलाके की रहने वाली 34 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ रहती है। परिचित होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना था। इसके चलते ही आपस में बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी परिचित रात के समय घर आया था। घर में अकेला पाकर आरोपी ने अंदर घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर जबरदस्ती रेप का प्रयास किया। शोर-मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी परिचित भाग निकला। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत कर परिजनों को आपबीती सुनाई। करणी विहार थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *