डांडिया कार्यक्रम के बाहर लव जिहाद से सावधान के पोस्टर:आधार कार्ड चेक कर दी जा रही एंट्री; बजरंग दल और पुलिसकर्मी मैरिज गार्डन के बाहर मौजूद

भरतपुर में दो प्राइवेट संस्थाओं डांडिया द्वारा मुखर्जी नगर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मैरिज गार्डन के गेट के बाहर बजरंग दल की तरफ से लव जिहाद से सावधान के पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा डांडिया कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के आधार कार्ड चेक किए जा रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के आधार कार्ड चेक कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं की सीओ सिटी पंकज यादव से मामूली नोकझोंक भी हुई। डांडिया कार्यक्रम के बाहर लगे लव जिहाद से सावधान के बैनर बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम निवासी सेंतरा ने बताया कि कोई दो प्राइवेट संस्थाओं के द्वारा मुखर्जी नगर में डांडिया का प्रोग्राम करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर बिना आधार कार्ड चेक किए कार्यक्रम में प्रवेश दे रहे थे। इसके बाद हमने ऑर्गेनाइजर से बात कि जिससे पुरुष हो या महिला हो उसका आधार कार्ड चेक कर ही कार्यक्रम के अंदर एंट्री हो। क्योंकि देश के अलग-अलग कोने से कई ऐसी घटनाएं आई हैं, जो जिहादी मानसिकता और गैर सनातनी लोग हैं, वह डांडिया कार्यक्रम में अंदर घुसते हैं और लव जिहाद कर हमारी बहन बेटियों को फंसाते हैं। इसलिए हमने गेट के दोनों तरफ लव जिहाद से सावधान के पोस्टर लगवाए हैं। प्रशासन ने हमारी का किया सम्मान उन्होंने कहा- इससे यहां आने वाली माता बहनों में जागरूकता है। क्योंकि कुछ लोग षड्यंत्र रचकर हिन्दू बहन बेटियों के नाम पर पैसों की डिमांड करते हैं। उसकी रोकथाम के लिए हमने यह पहल की है। यहीं आग्रह हमने प्रशासन से किया है। हमारा आयोजकों से कोई ऑब्जेक्शन नहीं है। हमारी उनसे बात हो चुकी है। वह हमारी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन के अधिकारी भी हमारी पहल का सम्मान कर रहे हैं। मैरिज गार्डन के बाहर लगाए पुलिसकर्मी सीओ पंकज यादव ने कहा कि नवरात्रि में जैसे डांडिया का कार्यक्रम होता है, वैसे ही भरतपुर में भी यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके लिए मैरिज गार्डन के बाहर पुलिस लगाई गई है। साथ ही महिला कॉन्स्टेबल तैनात की गई हैं। अगर कोई घटना होती है तो, कार्रवाई की जाएगी। हिन्दू संगठन गैर सनातनी लोगों के घुसने पर आपत्ति जता रहे हैं। अगर ऐसी कोई कंडीशन आती है तो, कार्रवाई करेंगे। अकेले पुरुष की डांडिया कार्यक्रम में नो एंट्री दरअसल, दो प्राइवेट संस्थाओं की तरफ से डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें हरियाणा की सुपरस्टार अंजलि राघव परफॉर्मेंस देंगी। कार्यक्रम में महिला की एंट्री के लिए 350 रुपए फीस रखी गई है। वहीं कपल एंट्री के लिए 500 रुपए फीस रखी गई है। टिकट के साथ ही एंट्री करने वाले लोगों को खाना दिया जाएगा। कार्यक्रम में शाम 6 बजे से शुरू हुआ और 11 बजे तक चलेगा। इसके साथ ही अकेले पुरुष की नो एंट्री रखी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *