भास्कर न्यूज |बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित संध्या कालीन डिग्री कॉलेज ग्राउंड में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जन आक्रोश महासभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता एवं संचालन जिला सचिव खगेंद्र महतो ने किया। यहां मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने डीवीसी प्रबंधन को खुली चेतावनी दी कि प्रबंधन अभी भी नहीं मानी तो गेट जाम और आर पार की लड़ाई होगी। कहा कि अब वार्ता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा चारों भाई हैं। कहा कि हम किसी आईपीएस का विरोध नहीं किए है ना किसी प्रोफेसर, डॉक्टर, आईएएस, अभियंताओं का विरोध किए हैं। अगर कोई फोर्थ ग्रेड की भी नौकरी बिहार, बंगाल और ओडिशा वाले ले लेते हैं तो झारखंडी कहां जाएंगे। 1990-91 में बिनोद बिहारी के नेतृत्व में उसे समय के तमाम विस्थापित नेताओं के समक्ष आप लोगों ने स्वीकार करते हुए विस्थापितों को 75 प्रतिशत नौकरी देने की बात कही थी। आपने रोजगार देने की बात को स्वीकारा है सारी सुविधा देने की बातों को स्वीकारा था। कहा कि कोयलांचल में चिंगारी भड़क चुकी है अब तभी बुझेगी जब विस्थापितों को उनका हक और अधिकार एवं रोजगार मिलेगा। झारखंड से लोग पलायन करके जाते हैं और वहां से उनकी शव वापस आता है। झारखंड में इतने सारे उद्योग धंधा होते हुए भी झारखंडियों को पलायन करना पड़ता है जमीन हमारा और उसे पर राज कर रहे हैं बिहार, ओडिशा और बंगाल के लोग। कहा कि हम किसी का विरोधी नहीं है लेकिन अपने हक अधिकार के लिए भाई-भाई में भी झगड़ा होता है। यहां जेएलकेएम पार्टी की सदस्यता स्नेहा रानी, अनिल रजवार, अजय कुमार महतो आदि लोगों ने संबंधित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अमरेश महतो, जिला सचिव खगेंद्र महतो, पूजा महतो, मनोज यादव, मोतीलाल महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप महतो, सचिव महेश महतो, महेश रजक, कपिल महतो, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डॉक्टर दशरथ महतो, अनिल रजक, रवि कुमार, भीम कुमार, राहुल कुमार, उमेश राम, राजन राम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।


