आज भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा

अमृतसर| भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में 6 अक्टूबर को हाथी गेट केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं ग्वालमंडी से भी शोभायात्रा चलकर केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में पहुंचेगी। शोभायात्रा में फूलों से सजे रथ पर श्री रामायण ग्रंथ विराजमान किया जाएगा और सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी। इससे पहले मंदिर में झंडा फहराने की रस्म अदा की जाएगी। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर में धार्मिक समारोह भी करवाया जाएगा। केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में शुरू होकर शोभायात्रा हाथी गेट, लोहगढ़ गेट, लाहोरी गेट, खजाना गेट से होते कई इलाकों में जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *