ट्रैफिक पुलिस की तमाम कोशिशों और रोजाना हो रहे भारी चालानों के बावजूद भी शहरवासी यातायात नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। नियमों की अनदेखी के चलते आम जनजीवन खतरे में पड़ रहा है। ऑटो रिक्शा में सामान ढुलाई, बाइक पर चार सवारी नियमों के उल्लंघन का एक बड़ा उदाहरण कोर्ट रोड पर देखने को मिला। सवारी ढोने के लिए पास किए गए ऑटो रिक्शा में खुलेआम भारी-भरकम सामान ढोया जा रहा है। यह सामान अक्सर सरकारी नियमों से तय सीमा से बहुत ज्यादा बाहर निकला होता है, जिससे सड़क पर गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी तरह लॉरेंस रोड पर एक और लापरवाही सामने आई, जहां एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस को ऐसे उल्लंघनकर्ताओं पर और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


