अमृतसर| थाना अजनाला पुलिस ने घर में दाखिल होकर युवती के साथ धक्केशाही और जबरदस्ती करने के आरोप में ढाई महीने के बाद युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रायपुर कलां के रहने वाले संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 24 जुलाई आरोपी उसके घर में जबरन दाखिल हो गया। उसने उसके साथ जबरदस्ती की। वह कानून को मानने वाली नागरिक हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।


