अमृतसर | शहर के प्रमुख कारोबारी विपुल नेवतिया ने शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में बने फ्लाईओवर अब लोगों की लाइफलाइन बन चुके हैं, क्योंकि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ज्यादातर लोग इन्हीं मार्गों को चुनते हैं। उन्होंने कहा कि इन फ्लाइओवरों पर हर समय रेत और निर्माण सामग्री से भरे बड़े ट्राले (डिपर) दौड़ते रहते हैं, जिनका वजन कई टन होता है। यह न केवल फ्लाईओवर की संरचना पर दबाव डालते हैं बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा बन चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह का हादसा न हो। विपुल ने कहा कि हादसे से मिली सीख को ध्यान में रखते हुए अब नियमों की सख्त पालना और फ्लाइओवरों की नियमित जांच आवश्यक है, ताकि शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


