धमतरी| डाकबंगला वार्ड में बाम्बे गैरेज से रत्नाबांधा जाने वाले मार्ग में सड़क किनारे बना नाली का स्लैब टूट गया है। जिसमें आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। चार पहिया वाहन भी फंस जाती है। रात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग में सड़क भी जर्जर है। टूटे स्लैब हो हटाकर नया लगवाने की मांग की गई है। -डाकबंगला वार्ड निवासी राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट


