अजय व सुरेश बने राजद के प्रदेश महासचिव

लातेहार | राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है। जिसमें लातेहार जिले से चार नेताओं को राज्य में जगह दी है। लातेहार के अजय चंद्रवंशी व सुरेश राम को प्रदेश महासचिव और रंजीत यादव व मोहर यादव को सचिव बनाया गया है। उनका मनोनयन राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने किया है। रंजीत यादव को दोबारा प्रदेश में जगह मिलने पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी हैं, उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *