भंडरा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता का निधन, शोक

लोहरदगा|भंडरा प्रखंड क्षेत्र के भंडरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं कपड़ा व्यवसायी 75 वर्षीय चंद्रपाल साहू का निधन रविवार सुबह लगभग 9 बजे उनके निवास स्थान पर हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय साहू समाजसेवा के लिए जाने जाते थे और वर्षों से स्थानीय स्तर पर सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन की खबर से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल है। उनका अंतिम संस्कार भंडरा श्मशान घाट में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुःखद घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में देवेंद्र साहू, भीम साहू, राजू शर्मा, शशिकांत उरांव, धनेश्वर साहू, राजेश गुप्ता, सत्यनारायण यादव, रामनंदन ठाकुर, सुरेश साहू, प्रकाश साहू, लक्ष्मण यादव सहित कई लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *