10 अक्टूबर के बाद से ठंड में हो सकती है बढ़ोतरी, सुबह-शाम कोहरे का रहेगा प्रकोप

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में अक्टूबर माह के शुरुआती क्षणों तक हुई बारिश के बाद से मौसम निरंतर खराब बना रह रहा है। परंतु इसी बीच बीते कुछ दिनों में ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर के बाद से निरंतर ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। जो 15 अक्टूबर से एकाएक बढ़ती जाएगी। बीते कुछ दिनों में लगातार हुई बारिश ने मौसम को कूल कर दिया है। ज्ञात होगी बीते माह के अंतिम दौर में दुर्गा पूजा के दौरान भी भारी बारिश के कारण लोगों को पंडाल हॉपिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से निरंतर मौसम खराब बना है। रविवार को भी सुबह से आसमान में काला बादल छाया रहा। इस बीच बारिश तो नहीं हुई परंतु उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम होते ही पुनः मौसम एक बार फिर ठंड हो गया। रविवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पूर्व दशहरा पर्व के दौरान न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रही। विभाग द्वारा आगे 15 अक्टूबर के बाद से तीव्र गति से ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। इस पर अधिक जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शंकर कुमार सिंह ने बताया कि आगे 1-2 दिन तक बारिश की आशंका बनी रहेगी। हालांकि 15 अक्टूबर तक बारिश सक्रिय रहेगी। इस बीच 15 अक्टूबर से ठंड में एकाएक बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को मोटे व गर्म कपड़ों के सहारे दिन में भी रहना शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली और छठ महापर्व त्यौहार के दौरान भी कपकपाने वाली ठंड रहेगी। इस बीच लोगों से लेकर पशुओं तक को बचने और बचाने की आवश्यक तैयारियां कर लेनी होगी। फिलहाल बीते कुछ दिनों से सुबह और देर शाम कोहरे का प्रकोप देखने को मिलने लगा है। सुबह में लगभग 6 बजे तक सड़कों व खाली क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप बना रह रहा है। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियां भी शुरू हो गई है। वही सुबह व्यायाम करने वाले लोगों को भी अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर देना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *