निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 40 लोगों की जांच की गई

लोहरदगा|सेवा भारती लोहरदगा के तत्वावधान में चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगातार 173वें सप्ताह के अवसर पर रविवार को प्रातः 7:30 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में लगभग 40 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कर लाभ प्राप्त किया। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही अन्य स्वास्थ्य जांचें भी पैथोलॉजी के माध्यम से आधे खर्च में उपलब्ध कराई गईं। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि हमें अपने कर्म को निस्वार्थ भाव से करते रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *