बोकारो | चास प्रखंड और निगम क्षेत्र में सोमवार को कोजागरा लक्खी पूजा मनाई जाएगी। निगम क्षेत्र के सुखदेव नगर फलमंडी के समीप, पुराना बाजार, स्वर्णकार मोहल्ला, निताई बाड़ी, बांधगोडा, भवानीवपुर, रानीपोखर, गंधाजोड़ सहित कई अन्य स्थानों पर बंगाली विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मान्यता है कि पूजा की शुरुआत क्षेत्र के राजा की ओर अकाल से निपटने को लेकर किया गया था। तब से लेकर अब तक क्षेत्र में विधि विधान से पूजा होती रही है। रविवार को संजोत (नहाय-खाय) के साथ पर्व की शुरूआत हुई। रविवार को संजोत के साथ कोजागरा लक्खी पूजा शुरू हुई। सोमवार को व्रत व रात को विशेष पूजा जागरण के साथ पूजा संपन्न होगी। इस बाबत सुखदेव नगर के शिबू आस ने बताया कि कोजागरा लक्खी पूजा को लेकर विभिन्न मान्यता व कथा शामिल है। भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल होते है। माता के जागरण में शामिल होने व प्रसाद ग्रहण करने पर दरिद्रता दूर होता है।


