भीलवाड़ा में रविवार रात को म्यूजिक की धुन पर गरबा रास हुआ और शाम यादगार बनी। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव के पहले दिन देर रात तक गरबा हुआ। गरबा महोत्सव के तहत विभिन्न कैटेगरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दैनिक भास्कर के गरबे में युवा परिवार और बच्चे अपने-अपने अंदाज में पारंपरिक परिधान में प्रस्तुति देने पहुंचे और रविवार की शाम को भीलवाड़ा के लिए यादगार बनाया। म्यूजिकल ग्रुप लोगों का आकर्षण दैनिक भास्कर, वी ए इवेंट्स की ओर से शहर के संकल्प रिसोर्ट में दो दिवसीय गरबा रास का आयोजन किया गया। देर रात तक बड़ी संख्या में शहरवासी आयोजन देखने ओर उसमे शामिल होने पहुंचे। आयोजन स्थल को आकर्षक लाइटों से डेकोरेट किया गया। यहां पारंपरिक संस्कृति की झलक नजर आई। आयोजन में डांस कॉम्पिटिशन, फास्ट फूड की स्टॉल और म्यूजिकल ग्रुप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात तक म्यूजिक की बीट्स पर युवाओं ने अपने-अपने अंदाज में जमकर गरबा रास का आनंद लिया।


