बारिश से खेतों में फसलें खराब:नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ी, 24 घंटे में 24MM बारिश रिकॉर्ड

डीडवाना-कुचामन जिले में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार रात से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सोमवार दोपहर तक रुक-रुककर जारी रहा। पिछले 24 घंटों में डीडवाना में सबसे ज्यादा 24 एमएम, लाडनूं में 21 एमएम, मकराना में 18 एमएम, नावां क्षेत्र में 17 एमएम, छोटी खाटू में 14 एमएम, मौलासर में 13 एमएम और परबतसर में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं कुचामन में सबसे कम 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। डीडवाना शहर के साथ-साथ आजवा, सिंघाना, नवरंगपुरा और पाटण गांवों में तेज बरसात का सिलसिला जारी है। आसमान में लगातार बिजली चमकने और गरजने के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। फसलों में खराब बढ़ा इस बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पहले ही अतिवृष्टि और अनियमित बारिश से मूंग, मोठ और बाजरे की करीब 70 से 80 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें झुक गई हैं और कटी हुई उपज भीगने से सड़ने लगी है। किसान बची हुई फसल को सुरक्षित करने के लिए खेतों में जुटे हैं और कई कृषि यंत्रों की मदद से जल्दबाजी में कटाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा तो शेष फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर किसानों से सतर्क रहने और बिजली कड़कने के दौरान खुले खेतों में काम न करने की सलाह दी है। ऑरेंज अलर्ट के बीच डीडवाना-कुचामन का मौसम फिलहाल अस्थिर बना हुआ है, जो किसानों के लिए राहत के बजाय आफत साबित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *