जहरीले कफ सिरप के बाद इंदौर प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर ने कहा- प्रतिबंधित कप सिरप किसी डॉक्टर ने लिखी तो भेजेंगे जेल

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने जहरीले कफ सिरप के मामले में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित ड्रग्स वाली कप सिरप अगर किसी डॉक्टर ने लिखी तो एफआईआर दर्ज कर सीधे जेल भेजें देंगे। उन्होंने सीएमएचओ, फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट को सख्त निर्देश दिए हैं कि दवा बाजार, मेडिकल स्टोर व शिशु रोग विशेषज्ञ अस्पतालों पर नजर रखे। अगर कहीं कोई हुई चूक तो सख्त करे। कलेक्टर ने यह भी बताया कि जिस जहरीले कफ सिरप के कारण छिंदवाड़ा में बच्चों की जान गई वो इंदौर में सप्लाई नहीं हुई थी। बिक्री करने वालों पर रखी जा रही नजर
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर इस कफ सिरप की जांच की जा रही है। साथ ही सभी ड्रग कंट्रोलर को फील्ड में रहकर विशेष निगरानी के भी निर्देश दिए हैं।
कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। ऐसे में अगर कोई डाॅक्टर इसे लिखता है या केमिस्ट इसकी बिक्री करता पाया जाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा विशेष टीम का भी गठन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *