55 स्टॉल में हैंडमेड आइटम व सेंटेड दीए मिल रहे

50 रुपए से 5 हजार तक के आइटम उपलब्ध मेले में कोलकाता, रामगढ़, तिलैया व रांची के 55 स्टॉल सजे हैं। जिसमें एथनिक वियर, बेड कवर, कपड़े, गिफ्ट आइटम, भगवान की पोशाक, वंदनवार, हैंडमेड आइटम, सेंटेड दीए, कैंडल, शुभ-लाभ के स्टीकर, झूमर बिक रहे थे। 50 रुपए से 5 हजार तक के आइटम उपलब्ध हैं। लजीज पकवानों के स्टॉल भी सजे हैं, जहां लोग स्वाद का मजा ले रहे हैं। मौके पर रूपा अग्रवाल, नेहा सरावगी, रीता मोदी, पूजा डालमिया, निधि सर्राफ, प्रमोद अग्रवाल, री अनिल अग्रवाल, रीना अग्रवाल, अमिता केडिया, शालू सिंघानिया, नम्रता बगला, सोनल अग्रवाल आदि मौजूद थे। सिटी रिपोर्टर }अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच सृजन स्पार्कल के दो दिवसीय दिवाली मेले का उद्घाटन सोमवार को अग्रसेन भवन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने फीता काटा। मौके पर उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए सरकारी पहल पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पलाश, महिला बाल कल्याण की पहल पर कम इंट्रेस्ट पर लोन लेकर महिलाएं अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकती हैं। दिल्ली में झारखंड की सोहराई पेंटिंग, साड़ी, यहां की ड्रेस की काफी मांग है। विदेशों में स्टॉल लगाने पर फ्लाइट में छूट मिलेगी। राशि सरावगी की गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सचिव रीता मोदी ने साल भर के कार्यों का ब्योरा दिया। diwali mela

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *