पिता ने प्रेमी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी कराई दर्ज

3 को रांची लौटी थी। 4 की शाम में परिवार के लोगों ने उसके साथ वीडियो कॉल पर बात भी की थी। बात करने के दौरान वह कही से तनाव में नहीं दिख रही थी। रांची | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हटिया में रहने वाली बीबीए सेकेंड ईयर की छात्रा स्वाति कुमार ने रविवार को अपने कमरे में फंदा लगा खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में उसके पिता विश्वंभर पांडेय ने उसके प्रेमी आशीष राज के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी बेटी को आशीष राज ने प्रेम जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण किया। उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसी वजह से उनकी बेटी ने खुदकुशी की। आशीष राज उनकी बेटी के साथ उसी यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। दशहरा में छुट्टी में वह अपने घर सासाराम गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *