अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के मनोविज्ञान विभाग ने एनजीओ ‘हेल्प अ चाइल्ड ऑफ इंडिया’ के सहयोग से अजनाला के मलकपुर गांव में बाढ़ से प्रभावित बच्चों के लिए एक मानसिक स्वास्थ्य सत्र आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य हालिया बाढ़ से गुजरे बच्चों को भावनात्मक सहारा और मानसिक मजबूती प्रदान करना था। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के निर्देशन में, सहायक प्रोफेसर डॉ. बलविंदर सिंह की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम ने एनजीओ द्वारा बनाए गए चाइल्ड फ्रेंडली स्पेस में बच्चों से बातचीत की। सत्र में बच्चों को तनाव और सदमे से उबारने के लिए खेल, चित्रकला और बातचीत जैसी गतिविधियों का इस्तेमाल किया।


