अमृतसर| मिनी सचिवालय में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ कराया गया। पाठ के बाद रागी सिंहों ने दिव्य बाणी का कीर्तन भी किया। श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर भी छका। इस मौके पर डीसी साहनी, एसएसपी रुरल मनिंदर सिंह, एडीसी जनरल रोहित गुप्ता, एडीसी अमनदीप कौर, एसडीएम गुरसिमरन सिंह, एसडीएम मनकंवल सिंह, डीआरओ नवकीरत सिंह रंधावा, सहायक कमिश्नर सुरिंदर कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर जय इंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।


