निगम की गाड़ी में फेंक रहे थे एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक वीडियो वायरल होने पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना

नगर निगम की सरकारी गाड़ी में निजी कचरा फेंका जा रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद निगम की टीम ने कचरा फिंकवाने वाले कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई कर दी। कारोबारी पर सात हजार का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसा करने पर गोदाम सील कर दी जाएगी। सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें नगर निगम जोन-2 की कचरा गाड़ी (ट्रैक्टर ट्राली) में निगम के कर्मचारी निजी कचरा ले जा रहे थे। 100 से ज्यादा कार्टून में कोल्ड ड्रिंक भरे हुए थे। सभी कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। देवेंद्र नगर में कारोबारी कैलाश अग्रवाल ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी से संपर्क कर उसे कचरा फेंकने के लिए कह दिया। कर्मचारी शाम करीब 5 बजे कार्टून को फेंकने के लिए ले जा रहे थे। इसी समय पूर्व जोन अध्यक्ष और देवेंद्र नगर के पूर्व पार्षद बंटी होरा ने कर्मचारियों से निजी कचरा फेंकने के बारे में पूछताछ की। बंटी होरा ने बताया कि कर्मचारी गोलमोल जवाब देने लगे। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों के साथ सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल कैलाश अग्रवाल पर सात हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। नगर निगम के जोन कमिश्नर डॉ. आरके डोंगरे ने बताया कि निगम की गाड़ी में निजी कचरा फेंकने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *