कबड्डी स्पर्धा: कमला महिला महाविद्यालय विजेता

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी शासकीय लाल चक्रधर स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में चिन्हित महाविद्यालय योजना के अंतर्गत 4 अक्टूबर को जिला, सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी थे। विशिष्ट अतिथियों नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, पार्षद दिलीप कुम्भकार, ईश्वरी धुर्वे, कविता यादव, रूपेश यादव, श्यामलाल साहू, समाजसेवी राजू खंडेलवाल सहित कई नागरिकों की उपस्थिति रही। द्विवेदी ने कहा कि खेल आज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि कॅरियर का सशक्त विकल्प बन चुका है। महाविद्यालय में इंडोर खेल भवन निर्माण के लिए शासन स्तर पर पहल करने की बात कही। उपाध्यक्ष गुप्ता ने खेलों में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में राजनांदगांव परिक्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों कवर्धा, खैरागढ़, गंडई, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, ठेलकाडीह, अंबागढ़ चौकी, मानपुर आदि की महिला खिलाड़ियों ने हिस्स लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। हमीर, ललित और गौरव बने निर्णायक: निर्णायक मंडल में हमीर चंद्रवंशी, ललित नेताम, गौरव सोनी आदि ने निष्पक्ष निर्णय प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केआर मंडावी अधिकारी, कर्मचारी जे आर परतेती, डॉ. एन के कुर्रे, डॉ. ए एल चंद्रभास, अंजलि कुंजाम, सुमित्रा सोनवानी, डी के बंजारे, एसके देवांगन, चंद्रेश साहू, मनीष कुर्रे, गौतम यादव, ममता कोसरिया, सुरभि नागवंशी, सावन परतेती, कमल यादव, किशोर निषाद, देवेंद्र यादव आदि का सहयोग रहा। आयोजन का सफल संचालन क्रीड़ा अधिकारी मोरध्वज सोनवानी ने किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भुनेश्वरी को पहला सेमीफाइनल शासकीय महाविद्यालय डोंगरगढ़ बनाम शासकीय कन्या महाविद्यालय कवर्धा विजेता डोंगरगढ़ रही। दूसरा सेमीफाइनल शासकीय कमला महिला महाविद्यालय राजनांदगांव बनाम शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव विजेता कमला महिला महाविद्यालय रही। इसके बाद फाइनल मुकाबला कमला महिला महाविद्यालय राजनांदगांव ने डोंगरगढ़ को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भुनेश्वरी चंद्रवंशी शासकीय महाविद्यालय डोंगरगढ़ को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ खेल अधिकारी पीके हरि, परेश वर्मा, डॉ. एस नायर, डॉ. मुन्ना लाल नंदेश्वर, अरुण चौधरी, अनीता पोषार्य सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *