चिरमिरी| गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वी शहीदी पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन साध संगत जत्था रायपुर से चलकर 7 अक्टूबर को चिरमिरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोदरीपारा पहुंचेगी। कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा अवसर 50 वर्षों के बाद आया है। कीर्तन साध संगत हल्दीबाड़ी पेट्रोल पंप से घड़ी चौक ,हल्दीबारी के गुरुद्वारा होते हुए डोमन हिल मार्ग से गोदरी पारा के गुरुद्वारा पहुंचेगी, जहां स्वागत किया जाएगा।


