भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पति के आने का इंतजार कर रही महिला के साथ 4 अक्टूबर की कार सवार दो लोगों ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गढ़ेलपारा निवासी एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ 4 अक्टूबर की रात अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन से बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन वापस आई। घर लेजाने के लिए उसने पति को कॉल किया। रात करीब 12 बजे वह अपने रिश्तेदारों के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी थीं। तभी कार से दो युवक पहुंचे और छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती कार में बिठाने का प्रयास किया। इसी समय महिला का पति वहां पहुंचा और युवको से उसका विवाद हुआ। शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


