नीमच सिटी में मशाल जुलूस निकला:शरद पूर्णिमा पर रुंडी में रावण दहन; पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

नीमच सिटी में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार रात पारंपरिक मशाल जुलूस निकाला गया। रावण रुंडी में रावण दहन के बाद आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यह आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मशाल जुलूस सोमवार रात करीब 10 बजे प्रताप चौक स्थित नृसिंग मंदिर से शुरू हुआ। यह नयाबाजार, ग्वालमोहल्ला, पिपली चौक, मोची मोहल्ला, जूना बाजार, कचहरी और कोर्ट मोहल्ला जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरा और वापस नृसिंग मंदिर पर समाप्त हुआ।जुलूस की एक खास बात यह रही कि इसके मार्ग पर लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों और दुकानों की सभी लाइटें बंद कर दी थीं। घोर अंधेरे में मशालों का प्रकाश एक विशेष दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। जुलूस में सबसे आगे पुलिस का वाहन, अधिकारी और पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे भारी संख्या में युवा हाथों में मशालें लिए पारंपरिक नारेबाजी करते हुए जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। जुलूस के पीछे भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, जिससे पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान, तहसीलदार, नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल और बघाना थाना प्रभारी निलेश अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे। उनकी सक्रिय उपस्थिति में यह पारंपरिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मशाल जुलूस की अन्य तस्वीरें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *