मजदूर की सड़क हादसे में मौत:काम से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 25 वर्षीय मजदूर अनुराज देशराज की मौत हो गई। बुडरक गांव के पास पहाड़ के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, मृतक अनुराज देशराज पिता नन्नू प्रजापति बुडरक का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। वह महाराजपुर से काम खत्म कर दो अन्य मजदूरों के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। परिजन अस्पताल पहुंचे तो मौत की खबर मिली घायल अनुराज को तुरंत महाराजपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुराज के बड़े भाई रमेश प्रजापति ने बताया कि वह छतरपुर में पुट्टी का काम करते हैं। उन्हें रात में भाई के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली और जब वे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने अनुराज को मृत घोषित कर दिया था। रमेश ने बताया कि अनुराज महाराजपुर में ठेकेदार दिनेश प्रजापति के यहां लेंटर डालने के लिए गया था। एक साल पहले हुई थी शादी परिवार में मातम मृतक अनुराज देशराज की शादी एक साल पहले हुई थी और उसका एक आठ महीने का बेटा है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। महाराजपुर चौकी पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *