आम किसान यूनियन का प्रदर्शन, पंचायत स्तर पर ट्रैक्टर रैली:भावांतर योजना बंद करने और फसल मुआवजे की मांग, भोपाल जाम करने की चेतावनी दी

हरदा जिले में आम किसान यूनियन अपनी मांगों को लेकर पंचायत स्तर पर प्रदर्शन कर रहा है। मंगलवार को यूनियन ने गोगिया, घोड़ाकुंड, बिचकुड़ी, गांगखेड़ी, रिजगांव और नांद्रा ग्राम पंचायतों में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली और सरपंच व सचिव को ज्ञापन सौंपे। किसानों ने भावांतर योजना को ‘छलावा’ बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि इस योजना से केवल व्यापारियों और बिचौलियों को लाभ मिल रहा है। किसानों की चेतावनी- भोपाल जाम करेंगे नांद्रा के किसान अरुण पुनिया और पवन गोरा ने सवाल उठाया कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित होने के बावजूद किसानों को यह क्यों नहीं मिल रहा है। किसानों की मांग है कि अतिवृष्टि, कीट और वायरस से नष्ट हुई सोयाबीन और मक्का की फसलों के लिए तत्काल राहत राशि दी जाए। पारदर्शी सर्वे के माध्यम से किसानों को बीमा का उचित लाभ दिलाया पर जाए। किसानें ने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों के हित में निर्णय नहीं लेती है तो जल्द ही भोपाल को जाम किया जाएगा। आम किसान यूनियन अब तक 30 ग्राम पंचायतों में ट्रैक्टर रैली और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। आने वाले दिनों में जिले की सभी पंचायतों में यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान जुगल पटेल, आनंद पटेल, गणेश पटेल, किरण पटेल, धर्मेंद्र पटेल, लक्ष्मीनारायण सेवर, संतोष कांठिया, दीपक सिलगावा और अशोक माटे सहित कई किसान उपस्थित रहे। यूनियन की प्रमुख मांगें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *