नीमच में बस ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मारी:सिर में लगी चोट, रतलाम से सोयाबीन काटने आया था

नीमच में बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल नीमच लाया गया। घायल युवक की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे महू-नीमच हाईवे पर हुई है। मंदसौर की ओर जा रही बस (क्रमांक MP 14 ZB 7277) ने बुलेट शोरूम के पास सामने से जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल राकेश पिता गौतम (35) गांव चाकड़ तहसील सैलाना रतलाम जिले का रहने वाला है। वह नीमच में सोयाबीन काटने की मजदूरी के काम से पिपलिया बाघ आया था और हादसे के वक्त कुछ सामान लेने जा रहा था। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा किया है। स्थानीय लोगों ने हादसे वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बस और चालक की पहचान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *