शाजापुर के मिरकला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपने दोनों हाथ काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान अब्बास हुसैन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम राजावत ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। अस्पताल में होश में आने पर अब्बास हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसने खुद ही ब्लेड से अपने हाथों पर वार कर खुद को घायल किया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। देखिए घायल की तस्वीरें


