खरगोन के गायत्री शक्तिपीठ में शरद पूर्णिमा की रात 1125 लोगों को औषधीय खीर वितरित की गई। यह खीर औषधियों से तैयार की गई थी और इसे चंद्रमा के प्रकाश में रखकर गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ बांटा गया। खीर तैयार करने में युवा टीम के मनोज पाटीदार, श्याम सोनी, अभिजीत राठौर, संदीप सांगरे, पंकज सोनी, सौरभ मौरे, अनिल पाटीदार, डॉ. कमल पाटीदार और डॉ. विपिन कुशवाह ने महिलाओं के मार्गदर्शन में सहयोग किया। दीपयज्ञ के माध्यम से प्रभा दीदी और कविता दीदी की टोली ने विशेष औषधियों को अभिमंत्रित कर खीर में मिलाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. रीना तोमर ने कहा कि हमारा शरीर दवा नहीं, शुद्धि मांगता है। उन्होंने गंभीर बीमारियों से बचने के लिए बेहतर दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। महिला मंडल प्रभारी सुनीता पाटीदार ने सप्त आंदोलन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी लक्ष्मण पटेल, ट्रस्टी योगेश पाटीदार, जिला समन्वयक जोगीलाल मुजाल्दे, बीएस मंडलोई, किशन डावर और विकास कुशवाहा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें…


