घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही पार्टियों ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा ने चार नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। इनमें बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, सुनीता देवदूत सोरेन और रमेश हांसदा शामिल हैं। दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में इनमें से एक नाम तय होगा। वैसे बाबूलाल सोरेन का नाम सबसे आगे है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इनके नाम की घोषणा की सिर्फ औपचारिकता बाकी है। प्रदेश संगठन ने घाटशिला के वरीय नेताओं से इस संदर्भ में बात की थी। पंचायतों में भी सर्वे कराया गया था। इसके बाद यह चार नाम सामने आए हैं। पिछले साल हुए घाटशिला विधानसभा चुनाव में भी बाबूलाल सोरेन पर ही भाजपा ने दांव खेला था। वे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं। चंपाई के साथ-साथ वे भी भाजपा में शामिल हुए थे। घाटशिला उनकी पसंदीदा सीट थी, जहां से उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था। चंपाई और बाबूलाल सोरेन दोनों को भाजपा ने टिकट दिया, पर जीत सिर्फ चंपाई को ही मिली। बाबूलाल सोरेन 22 हजार वोटों से हार गए। लखन मार्डी ने 2019 में भाजपा टिकट पर घाटशिला से चुनाव लड़ा है, जबकि सुनीता सोरेन और रमेश हांसदा भाजपा के विभिन्न दायित्वों पर काम कर चुके हैं। सहयोगी दलों ने भाजपा को दिया समर्थन, सामूहिक प्रचार करेंगे प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में सहयोगी दलों ने भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने और सामूहिक प्रचार करने की रणनीति बनाई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो, प्रदेश लोजपा (आर) अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए साझा रणनीति बनाई। सबने एक स्वर से कहा कि वे भाजपा के उम्मीदवार को अपना समर्थन देंगे। एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे। आम सभाओं में सामूहिक रूप से भाग लेंगे। सभी दलों के घाटशिला इकाई के नेता भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का बल लगाएंगे। नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और मतगणना में सभी सहयोगी दलों के नेता भाग लेंगे। सोमेश सोरेन ही होंगे झामुमो प्रत्याशी, ऐलान 15 को होगा पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ही घाटशिला सीट से झामुमो के प्रत्याशी होंगे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। उनके नाम का औपचारिक ऐलान 15 अक्टूबर को पार्टी की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में की जाएगी। पार्टी ने 15 अक्टूबर को हरमू के सोहराई भवन में केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई है। जिसमें केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य, जिला एवं महानगर अध्यक्षों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में मुख्यत: घाटशिला उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। इसी बैठक में सोमेश सोरेन के नाम पर केंद्रीय समिति की सहमति ली जाएगी। नामांकन में सीएम भी शामिल होंगे इस बैठक में ही सोमेश सोरेन के नामांकन की तिथि भी तय कर दी जाएगी। नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंेगे। नामांकन के बाद घाटशिला में एक चुनावी सभा भी आयोजित करने पर विचार चल रहा है। इसमें महागठबंधन शक्ति प्रदर्शन करेगा। अध्यक्ष आदित्य साहू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो, प्रदेश लोजपा (आर) अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए साझा रणनीति बनाई। सबने एक स्वर से कहा कि वे भाजपा के उम्मीदवार को अपना समर्थन देंगे। एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे। आम सभाओं में सामूहिक रूप से भाग लेंगे। सभी दलों के घाटशिला इकाई के नेता भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का बल लगाएंगे। नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और मतगणना में सभी सहयोगी दलों के नेता भाग लेंगे।


