कोंडागांव| जिले के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 10 अक्टूबर को लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा कुल 240 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवक-युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार एवं पैन कार्ड आदि मूल दस्तावेज, छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित प्लेसमेंट कैंप में आ सकते हैं।


