बालोद| नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला के छात्र मोनेश कुमार का चयन विश्वविद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कड़ी प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच मोनेश ने अपनी लगन, अनुशासन और खेल कौशल से यह उपलब्धि प्राप्त की। प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी ने विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खेल अधिकारी डॉ. शिल्पा वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष ईस्ट ज़ोन अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर में किया जा रहा है, जहां मोनेश कुमार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे।


