संगवारी गुरुजी को दो माह से वेतन नहीं मिला

बालोद| अधिक दर्ज संख्या और कम शिक्षकों वाली शालाओं में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पहल की गई थी। जिला के लगभग 50 स्कूलों में अगस्त में “संगवारी गुरुजी” के रूप में विषय शिक्षकों की स्थानीय स्तर पर नियुक्ति की गई थी। इनकी सेवाएं शिक्षक उपलब्ध होने तक अथवा सत्र समाप्ति 31 मार्च 2026 तक के लिए निर्धारित की गई हैं। शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि विगत दो माह से संगवारी गुरुजी अपनी-अपनी शालाओं में नियमित सेवा दे रहे हैं, परंतु अब तक उन्हें मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। संगवारी गुरुजी को शीघ्र मानदेय प्रदान किया जाए ताकि दीपावली के अवसर पर उनके घरों में भी उजाला हो सके। शिक्षकों के मानदेय के संबंध में अब तक कोई स्पष्टता नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *