दुमका| नगर थाना क्षेत्र के महुआडंगाल में बुधवार को गलत रिचार्ज करने के बाद दुकानदार ने रघु महतो नामक युवक की जमकर पिटाई कर दी। नगर थाना की पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज कराया। पुलिस घायल को अपने साथ लेकर आरोपित की तलाश में गई, लेकिन वह भाग निकला। रघु ने बताया कि वह दुकान पर दो सौ रुपए का मोबाइल रिचार्ज कराने गया। दुकानदार उसके बताए नबंर की जगह किसी दूसरे के मोबाइल पर चार्ज कर दिया। मोबाइल रिचार्ज नहीं होने की शिकायत करने पर दुकानदार भड़क गया। उसने डंडे और मुक्के से युवक के चेहरे पर वार कर दिया। इससे युवक की नाक टूट गई और खून बहने लगा। युवक पत्नी के सीधे नगर थाना पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने अस्पताल में उसका इलाज कराया।


